..................... जरीन खान ने अपनी वेबसाइट हैप्पी हिप्पी जरीन की लांच Zareen Khan launches her very own website 'happy hippie zareen - Hindi Filmibeat

साल 2020 में जरीन खान करेंगी निजी जिंदगी का खुलासा, लांच की वेबसाइट 'हैप्पी हिप्पी ज़रीन'

By Filmibeat Desk

जरीन खान ने कुछ महीने पहले ही अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, उन्होंने हाल ही में डिजिटलाइजेशन में एक और कदम बढ़ाते हुए अपनी खुद की वेबसाइट लॉन्च की है। जहां वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स, सांग्स, न्यूज़ पर लेटेस्ट अपडेट के साथ-साथ वह सब शेयर करेंगी जो उनकी निजी ज़िन्दगी में हो रहा है। वेबसाइट का नाम 'हैप्पी हिप्पी ज़रीन' रखा गया है, एक ऐसा नाम जिसे अभिनेत्री ने कई मौकों पर शेयर किया है कि वह उसका सबसे अच्छा वर्णन करती है।

जरीन ने इस पर कहा कि मैं अपनी पहली आधिकारिक वेबसाइट शुरू करने के लिए सच में बहुत उत्साहित हूं। यह 'हैप्पी हिप्पी ज़रीन' के नाम से रजिस्टर्ड है क्योंकि यही मुझे सबसे अच्छे तरीके से डिसक्राइब करता है। वेबसाइट में मेरे वर्क, पिक्चर और अन्य सभी फैक्ट्स को शामिल किया गया है जो मेरे प्रशंसक मेरे बारे में जानना चाहते है ।

Zareen khan

इसमें मेरे सभी फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में फ्रेश न्यू इनफार्मेशन भी होगी। मैं वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के अपने प्रशंसकों से जुड़ने की आशा कर रही हूं । बता दें कि उन्होंने अपने डॉटिंग फेन्स को सोशल इंटरेक्शन्स, लाइव स्ट्रीम और पोस्ट के साथ मनोरंजन करने का भी प्रयास किया है।

आपको बता दें कि जरीन ने हाल ही में आईएएनएस से कहा था कि वह अपने बॅालीवुड करियर का श्रेय सलमान खान को देती हैं। उन्होंने कहा कि इस सफर में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं एक ऐसी इंसान हूं। जिसने इंडस्ट्री का हिस्सा होने का सपना कभी नहीं देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X