VIDEO: "हमारे सामने कपड़े बदल लो" भद्दा कमेंट सुनते ही बुरी तरह भड़की जरीन खान
Zareen Khan Angry Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीना खान की फिल्मों में काफी समय से दिखाई नहीं दी हैं हालांकि वो इवेंट और यहां वहां स्पॉट होती रहती हैं। अब एक बार फिर से जरीन खान को पैपरानी ने एक इवेंट में स्पॉट किया। यहां जरीन खान काफी गुस्से में दिखाई दीं। पैपराजी से एक भद्दे से कमेंट ने जरीन खान का पारा हाई कर दिया। आइए बताते हैं पूरे मामाले के बारे में।

दरअसल, जरीन खान हाल ही में एक क्लोदिंग ब्रांड के लॉन्च इवेंट नें पहुंची थीं। यहां वो डेनिम जैकेट और जींस देखते हुए फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही थीं। इस दौरान एक शख्स ने उनसे कपड़े पहनकर ट्राय करने के लिए कहा जो कि जरीन खान को जरा भी पसंद नहीं आया।
ये भद्दा कमेंट जरीना खान का बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुझसे बकवास मत करो। मैं ऐसी वैसी नहीं हूं जो यह सब बर्दाश्त करूंगी। अपनी हद में रहो।' इस दौरान जरीन खान के चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था क्योंकि उन्होंने मौके पर ही उस गलत कमेंट पर आपत्ति जताई।
जरीन खान ने यह करारा जवाब कथित तौर पर पैपराजी को दिया है। उनके ऐसा कहे जाने पर कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, सभी को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए। वहीं, कुछ लोग जरीन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजंस जरीन के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications