#VideoAlert: बॉलीवुड में इससे जंगली आईटम सॉन्ग नहीं देखा होगा...खल्लास!
रामगोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म वीरप्पन में कंपनी के धमाकेदार आईटम सॉन्ग खल्लास को वापस से पेश किया गया है। और इस बार गाने में दिखाई दे रही हैं ज़रीन खान और बॉलीवुड में इससे जंगली आईटम नंबर आपने नहीं देखा होगा।
इसलिए नहीं कि ज़रीन खान इसमें हॉटनेस या बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ रही हैं बल्कि इस लिए कि उनके एक्सप्रेशन से लेकर कपड़ों तक, गाने के सेट से लेकर स्टाइल तक सब कुछ जंगली और बेहद अजीब है।
[#Cheap: "जब एक खूबसूरत लड़की कपड़े उतारने पर आ जाए तो..."]
हालांकि अगर आपको याद है तो खल्लास अपने समय का सुपरहिट आईटम नंबर था और इसने ईशा कोप्पिकर को खल्लास गर्ल का तमगा दे दिया था। लेकिन इस बार ज़रीन ने ऐसा कुछ नहीं किया।
अव्वल तो उन्हें ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि केवल छोटे कपड़े पहन लेने से सेक्स अपील और बोल्डनेस नहीं दिखती। और अगर आप ढंग के छोटे कपड़े नहीं पहनते हैं तो आप पर उल्टा असर भी दिख सकता है। जैसा कि इस वीडियो में ज़रीन के साथ हुआ है।
देखिए खल्लास का नया वर्जन -


Click it and Unblock the Notifications












