सुशांत के निधन पर एक्ट्रेस का सवाल, "अपनी काबिलियत समझने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है?"
सुशांत सिंह राजपूत जैसे दमदार अभिनेता के निधन की खबर से सभी सन्न हैं। ना सिर्फ उनका परिवार और फैंस, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में है। 14 जून को सुशांत ने अपने मुंबई आवास पर फांसी लगाकर जान ले ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत पिछले छह महीनों से अवसाद में थे। सुसाइड केस में पुलिस की जांच चल रही है।
ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए सवाल किया है कि दुनिया को अपनी काबिलियत समझने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है? जरीन खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- मेरे दिमाग में बहुत सारे "क्यों" हैं। उन्होंने लिखा, जीवित लोगों की सराहना क्यों नहीं की जाती है।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी तहलका मच चुका है। जहां फैंस का मानना है कि नेपोटिज्म की वजह से सुशांत डिप्रेशन में थे। इंडस्ट्री में उनके साथ पक्षपात किया गया। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने सामने आकर सुशांत के साथ पक्षपात होने की बात कही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











