कास्टिंग काउच का शिकार हुईं थी जरीन खान, रिहर्सल के बहाने एक शख्स ने की थी ऐसी कोशिश?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ बातें ऐसी हमेशा सामने आती हैं जो कि नए लोगों को काफी ज्यादा डराने वाली होती हैँ। उन्ही में से एक है कास्टिंग काउच। कई ऐसे सितारे हैं जिनको कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा है। इस समय सलमान खान की अभिनेत्री जरीन खान का को लेकर एक खुलासा हुआ है। उन्होने खुद बताया है कि वो कास्टिंग काउच का शिकार कैसे हुईं थीं। जरीन खान ने हाल ही में बिना ना लिए बताया है कि उनको जबरदस्ती किस करने की कोशिश की गई थी।
अभिनेत्री बोलीं.. 'उन लोगों का अब नाम नहीं लेना चाहती हूं, लेकिन एक सीन का रिहर्सल करने के बहाने, दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आपकी झिझक को दूर करना है और मैं उस समय बहुत नई थी,

यही कारण है ये मुझको ये सब ठीक लग रहा था।' जरीन ने बताया उस शख्स ने इसी बहाने किस करने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि जरीन खान को पर्दे पर बोल्ड होने से कोई परहेज नहीं है..

बोल्ड सीन
उन्होने कई ऐसी शानदार फिल्में की हैं जिसमें वो बोल्ड सीन देने में हिचकिचाई नहीं हैं। साथ ही इंस्टाग्राम के जरिए वह अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

डेब्यू
सलमान खान ने वीर फिल्म से उनका बड़ा डेब्यू दिया। लेकिन वह अपने करियर में कुछ खास नहीं कर पाईं।

डॅाक्टर बनना चाहती थीं
जरीन खान ने ये भी बताया था कि वह डॅाक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग के करियर पर लेकर आ गई।

फिटनेस का पूरा ध्यान
बॉलीवुड में आने के बाद से अभी तक उन्होंने कई किलो वज़न घटा लिया है! वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं।

फिल्म का हिस्सा
काफी समय से जरीन खान किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और फैंस फिल्मों को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ से तुलना
जब जरीन खान आईं थीं तब उनकी तुलना कैटरीना कैफ से की जा रही थी और लोगों का मानना था कि वो उनकी तरह ही लगतीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











