Zareen Khan: धोखाधड़ी के मामले में जरीन खान के खिलाफ जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

zareen-khan-cheating-case-kolkata-court-issues-arrest-warrant-against-actress-in-2018-cheating-case

Zareen Khan: कोलकाता की एक अदालत ने 2018 के एक कथित धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। निचली अदालत सियालदह कोर्ट के आदेश में एक्ट्रेस पर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से 12.5 लाख रूपए लेने का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, साल 2016 में जरीन खान को कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान छह फंक्शन में शरीक होने आना था। लेकिन जरीन उस इवेंट में आ नहीं पहुंच सकी। साथ ही उन्होंने इसकी जानकारी भी नहीं दी। इन कार्यक्रमों में उपस्थित होने को लेकर बतौर पारिश्रमिक उन्होंने 12 लाख रुपये लिए थे। लेकिन जब जरीन नहीं पहुंची तो उनके खिलाफ केस कर दिया गया।

अरेस्ट वारंट पर जरीन खान ने दिया रिएक्शन

गौरतलब है कि केस दर्ज होने के बाद, जरीन ने न तो जमानत के लिए आवेदन किया है और न ही कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुई थीं। इस वजह से कोर्ट को गिरफ्तारी वारंट जारी करना पड़ा। गिरफ्तारी के वारंट पर अब जरीन खान ने प्रतिक्रिया दी है।

जरीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है.. मैं भी हैरान हूं और अपने वकील से पता करवा रही हूं। तभी मैं कुछ क्लियर कर पाऊंगी।" शुरुआती पूछताछ के दौरान, ज़रीन खान ने दावा किया कि उन्हें आयोजकों ने झूठ बोला था कि कि इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और कई अन्य प्रमुख मंत्री शामिल होंगे। लेकिन बाद में उनकी टीम को पता चला कि यह कोलकाता में एक छोटे पैमाने का इवेंट था।

सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान 'हाउसफुल 2' और '1921' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: zareen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X