..................... मोटापे के कारण बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं जरीन खान Zareen Khan became a victim of body shaming due to obesity, people trolled and said - 'Lady wrestler' - Hindi Filmibeat

Zareen Khan- मोटापे के कारण बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं जरीन खान, ट्रोल करते हुए बोले लोग- 'लेडी पहलवान'

zareen khan

जरीन खान इस वक्त किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके लुक्स वायरल होते रहते हैँ। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हैं और लोग उनकी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

एक जमाने में अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली जरीन खान इस वक्त अपने बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल की जा रही हैं। इस वीडियो में देखा जाए तो उन्होने काफी चुस्त ड्रेस पहन थी जिसमें कुछ जगहों पर नेट लगा हुआ था। इस ड्रेस में उनका शरीर और भी ज्यादा भारी लग रहा था।

फिर क्या था लोगों को ये हजम नहीं हुआ और उन्होने जरीन खान का मजाक बनाना शुरु कर दिया है। पैपराजी पेज ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था, ''काले रंग में आकर्षक! #ZareenKhan इस शानदार सेक्विन गाउन में रेड कार्पेट पर रोशनी बिखेर रही हैं।''

इसके बाद एक यूजर ने लिखा, ''जरीन द पहलवान खान।'' एक ने लिखा, ''बॉडी बिल्डिंग करने वाली लड़कियां।'' एक का कहना था, ''सुरीली अखियाँ वाले सुना है तेरे अखियाँ।'' एक ने लिखा, ''कम से कम 85 किलो।''

एक ने लिखा, ''फिल्मे क्यों नी देता कोई इस सेक्सी फिगर वाली एक्ट्रेस को।'' एक ने लिखा, ''हे भगवान, मुझे लगा कि वह लड़का है।'' एक का कहना था, ''प्लीज फैट कम करो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और ये कुछ ही कमेंट्स हैं।

हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अपने वजन और ट्रोलिंग को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो कुछ कहती हैं या नहीं। जरीन खान ने फिल्म वीर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और वो सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थीँ। इस फिल्म के बाद उनको कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली है।

Read more about: zareen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X