साड़ी पहन ऑटो में विक्की के साथ मस्ती करती नजर आई सारा अली खान, कैटरीना को लेकर विक्की ने कही ये बात!

Zara Hatke Zara Bachke: सारा अली खान बहुत ही कम समय में फैंस के बीच फेमस हो चुकी हैं। शायद यही कारण है कि उनका अनोखा अंदाज उनके फैंस को पसंद आता है। जी हां एक बार फिर सारा अली खान ऐसे ही अनोखे अंदाज में नजर आईं।
दरअसल, मौका था सारा अली खान और विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का। इस दौरान सारा ना सिर्फ साड़ी में नजर आईं बल्कि उन्होंने ट्रेलर लॉन्च पर जाने के लिए कार नहीं बल्कि ऑटो का सहारा लिया। विक्की कौशल और सारा अली खान दोनों ने जरा हटके जरा बचके फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए ऑटो में जाने का फैसला किया। उनका इस फैसले से फैंस ना सिर्फ इंप्रेस हुए बल्कि फैंस को चौंका भी दिया।
{video1}
पीले रंग की साड़ी में सारा अली खान बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं वहीं डेनिम ब्लू जैकेट और जींस में विक्की कौशल भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचते ही सारा ऑटो से बाहर निकलकर फैंस को वेब करने से खुद को नहीं रोक पाईं। वही सारा और विक्की का यह मुंबईकर स्टाइल फैंस को खूब पसंद आया।
इस दौरान दोनों ढोल पर भी मुंबई की सड़कों पर जमकर डांस कर फैंस को खूब इंप्रेस कर रहे थे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी ये दोनों खूब मस्ती करते नजर आए। जब विक्की कौशल से तलाक लेकर दूसरी शादी के बारे में पूछा गया कि अगर कैटरीना से अच्छी कोई मिली तोतो विक्की कौशल ये कहते नजर है, मैं अभी बच्चा हूं, बड़ा तो होने दो। मुझे शाम को घर भी जाना है, इतना खतरनाक सवाल है। इस तरह से दोनों ने खूब ही बिंदास अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
{video3}
आपको बता दें, जरा हटके जरा बचके फिल्म से पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान सिल्वर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इन दोनों की ऑटो रिक्शा की ग्रैंड एंट्री ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कहीं ढोल पर नाचते हुए कहीं ऑटो में बैठकर इन दोनों ने फिल्म को भी सुर्खियों में ला दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सारा अली खान बहुत अच्छी तरह से जानती हैं कि फिल्म को प्रमोट कैसे किया जाए।
ज़रा हटके ज़रा बचके ज़रा हटके ज़रा बचके, लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक और ड्रामेटिक फिल्म है। फिल्म में विक्की और सारा के अलावा राकेश बेदी, शारिब हाशमी, नीरज सूद और अन्य कलाकार भी हैं। यह मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है और 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications