'जंजीर' के लिए बिग बी ने तेजा को दी शुभकामनाएं

अमिताभ की यह फिल्म 1973 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को काफी लोगों द्वारा सराहा गया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है, कि मैं एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में फिल्म सिटी में था । उसी दौरान मुझे पता चला कि पास ही में जंजीर 2 की भी शूटिंग चल रही है।
किसी से मुझे यह जानकारी मिली कि फिल्म के नायक और फिल्मकार अपूर्व लखिया मुझसे मिलना चाहते हैं। तेजा मेरे पुराने मित्र और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं और इस कारण वह मुझे भी प्यारे हैं। अमिताभ ने कहा, तेजा तमिल सिनेमा में काफी सफल हैं। ऐसे मैं उनसे मिला और उन्हें इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
जंजीर के रीमेक में तेजा पुलिस अधिकारी विजय की भूमिका में दिखेंगे। यही भूमिका अमिताभ ने वास्तविक जंजीर में निभाई थी। रीमेक में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। खबर है कि माहि गिल इस फिल्म में मोना के किरदार ने नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











