जंजीर में 'जंजीर' वाली बात नहीं
हाल ही में अमिताभ बच्चन की सालों पहले आई फिल्म जंजीर के रीमेक का ट्रेलर जारी हुआ है। इस ट्रेलर को देखने के बाद कई लोग काफी निराश हुए हैं क्योंकि जंजीर के रीमेक में वो बात नहीं है जो कि अमिताभ बच्चन की रीमेक में थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और साथ ही फिल्म ने अमिताभ को सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म के कई डायलॉग भी काफी हिट हुए थे। कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बीच प्यार भी शुरु हुआ था। जंजीर फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्राण के बीच भी काफी अच्छी दोस्ती हो गयी थी क्योंकि फिल्म में भी अमिताभ और प्राण बहुत ही करीबी दोस्त बने थे।
जंजीर फिल्म के रीमेक में अभिनेता राम चरण तेजा ने मुख्य भूमिका निभाई है। राम चरण तेजा की एक्टिंग में वो बात नहीं दिख रही जो कि अमिताभ बच्चन की एक्टिंग में थी। साथ ही प्रिंयका जो कि फिल्म में जया बच्चन का किरदार निभा रही हैं भी कुछ खास लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई हैं। जंजीर की रीमेक में प्रियंका चोपडा ने राम चरण तेजा के साथ कुछ इँटिमेट सीन्स भी किये हैं। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा को आई लव मुंबई पोलिस की पंचलाईन वाली टी-शर्ट भी पहने हुए दिखाया गया है।

इसके अलावा जंजीर के रीमेक में संजय दत्त ने प्राण का किरदार निभाया है जो कि जंजीर में अमिताभ बच्च्न के करीबी दोस्त बने थे। माही गिल ने बिंदु का किरदार निभाया है। जंजीर के रीमेक से सभी को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनकी उम्मीदें इस ट्रेलर को देखकर टूट गयीं। हालांकि फिल्म के विलेन के रुप में प्रकाश राज को देखकर सभी को ये संतोष है कि फिल्म में कोई तो किरदार है जो कि काफी जानदार लगेगा। पुरानी जंजीर में इस किरदार को अजीत ने निभाया था।
<center><div id="vnVideoPlayerContent"></div><script>var ven_video_key="Kzc3MjMyfHwy";var ven_width="405";var ven_height="325";</script><script type="text/javascript" src="http://ventunotech.com/plugins/cntplayer/ventuno_player.js"></script></center>


Click it and Unblock the Notifications











