मोना डार्लिंग नहीं बनना चाहती थीं माही गिल
लाखिया ने कहा कि वह चाहते हैं कि मोना डार्लिग का किरदार माही गिल ही करें। जिसे मूल फिल्म में बिंदू ने किया था। हालांकि माही यह किरदार नहीं करना चाहती थी। मैंने उन्हें समझाया था। बाद में उन्होंने इस किरदार को करने के लिए हांमी भरी। वह बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक है।
मूल फिल्म में खलनायक तेजा का किरदार अजीत ने निभाया था, जिसे रिमेक में प्रकाश राज कर रहे हैं। दक्षिणी फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आएंगे।
लाखिया का कहना है कि मैं बहुत आभारी हूं कि प्रकाश राज और माही गिल मेरी फिल्म का हिस्सा हैं। मैं फिल्म के कलाकारों को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री का नाम आज निर्धारित हो जाएगा। फिल्म की शूटिंग 13 मई से शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
