जंजीर ने बढ़ाया राम का सिरदर्द, अब कराएंगे ऑपरेशन!
राम चरन जो कि पिछले काफी समय से जंजीर फिल्म के हिंदी रीमेक में जुटे हुए थे को जंजीर की रिलीज के बाद भी आराम नहीं है। सूत्रों के मुताबिक राम चरन को साइनस की प्रोब्लम है और अब जल्द ही वो अपने साइनस के ऑपरेशन के लिए दिल्ली के अस्पताल में एडमिट होंगे। राम चरन का साइन का दर्द पिछले काफी समय से बढ़ा हुआ है और उन्हें काफी पहले ही अपने इस दर्द से छुटकारे के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट होना था लेकिन राम चरन ने कहा कि वो पहले अपनी फिल्म को प्रमोट करेंगे और उसके बाद ही वो अपना ऑपरेशन कराएंगे। राम चरन ने अपने इंटरव्यू के दौरान भी ये बात स्वीकार की उनकी तबियत थोड़ा खराब है और उनका साइनस का दर्द बढ़ता जा रहा है।
राम चरन की फिल्म जंजीर इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गयी है। हालांकि शुद्ध देसी रोमांस के सामने जंजीर की ओपनिंग कुछ खास नहीं लगी लेकिन इसके बावजूद जंजीर फिल्म के दर्शकों की एक अलग कैटगरी है और ट्रेड एनालिस्ट को यकीन है कि फिल्म सिंगल थियेटरों में अच्छा बिजनेस करेगी। जंजीर फिल्म में राम चरन ने एक गुस्से वाले पुलिस इंसपेक्टर का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म के निर्देशक और स्टारकास्ट ये कह कहकर थक गये कि जंजीर फिल्म 1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की जंजीर की रीमेक नहीं है लेकिन इसके बावजूद किरदारों के नामों और फिल्म के टाइटल के साथ फिल्म के कुछ सीन्स को देखकर लोगों को यही लगा कि ये फिल्म अमिताभ की जंजीर का रीमेक है।
अब जबकि लोगों को ये लगा कि ये अमिताभ की जंजीर की रीमेक है तो उनका फिल्म को कंपेयर करना लाजिमी है। और इस कंपेरिजन की वजह से जंजीर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। जबकि खुद अमिताभ बच्चन ने फिल्म की तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications











