जंजीर के रिमेक में दिखेंगे अर्जुन भी

फिल्म 'जंजीर' के रिमेक में शेर खान की भूमिका निभाने जा रहे एक्टर अर्जुन रामपाल ने कहा है कि वह महान अभिनेता प्राण के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। साल 1973 में बनी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' में यह किरदार प्राण ने किया था।

arjun rampal

अर्जुन ने कहा कि यह किरदार एक तरह से गेस्ट रोल ही है। फिल्म पर 10 से 12 दिन काम करना पसंद है। इसमें मैं प्राण साहब वाला किरदार कर रहा हूं और मैं समझता हूं कि वह बहुत मजेदार किरदार है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।

उनका कहना है कि वह "मैं प्राण साहब के लिए कुछ खास करना चाहता हूं क्योंकि मैं इस भूमिका को उस वक्त से पसंद करता हूं, जब मैंने इस फिल्म को अपने बचपन में देखा था।"

आपको बता दें कि अर्जुन 'डॉन' के रिमेक 'डॉन: द चेज बिगिंस' में भी मूल फिल्म में प्राण द्वारा निभाया गया किरदार कर चुके हैं। प्राण को फिल्मों में खलनायक के तौर पर मशहूर हैं। अर्जुन प्रकाश झा की नक्सल आंदोलन पर आधारित फिल्म 'चक्रव्यूह' का भी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

उनका कहना है कि फिल्म 'चक्रव्यूह' देश में चल रहे नक्सल आंदोलन के मुद्दे पर आधारित है। यह एक बहस का मुद्दा है। इस फिल्म में वह 'पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे। जो पुलिस में नौकरी करने वाले अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है। वैसे इन दिनों वह मधुर भंडारकर की फिल्म 'हिरोइन' की शूटिंग में भी व्यस्त चल रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X