VIDEO: जाकिर नाइक के अश्लील बोल- लड़की को 20 मिनट देखकर भी कुछ नहीं हो रहा तो बीमार..

Zakir Naik On Female Anchor Video: इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक अपने भड़काऊ और विवादित बयानों को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर से जाकिर नाइक ने महिला न्यूज़ एंकर्स के बारे में ऐसी बात कह दी है जिसके कारण सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है।
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल को दिया जाकिर नाइक के इंटरव्यू ने नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर दी है। दरअसल, इस इंटरव्यू में जाकिर नाइक ने महिला एंकर को लेकर ऐसी बात कह दी है जो कि महिलाओं तो क्या पुरुषों को भी रास नहीं आ रही है। भारत में भगोड़ा घोषित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक का हाल ही में पाकिस्तान दौरा हुआ था। उन्होंने पाकिस्तान के ही एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि टीवी स्क्रीन पर किसी महिला को देखने के बाद किसी पुरुष के मन में कुछ नहीं होता है तो वह मानसिक रूप से बीमार है।
महिलाओं के नौकरी करने के सवाल पर जाकिर नाइक ने कहा, "अगर महिलाएं नौकरी करना चाहती हैं तो वो नौकरी कर सकती हैं, लेकिन वो शरीयत के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। शादी से पहले उन्हें अपनी नौकरी के लिए अपनी पिता से सलाह लेनी चाहिए, जबकि शादी के बाद उन्हें अपने पति से बात करनी चाहिए। वहीं, अगर शादी के पति से नौकरी करने की इजाजत मिल भी जाती है,लेकिन वो नौकरी शरीयत के खिलाफ है तो यह हराम है।"
May God help this troubled & sexually frustrated person @drzakiranaik ,
— Absa Komal (@AbsaKomal) October 11, 2024
Whoever thought it was a good idea to make him a state guest in Pakistan, may God help you as well. pic.twitter.com/PydnG7r1Sp
जाकिर नाइक ने आगे कहा, "महिलाएं मीडिया की नौकरी नहीं कर सकती हैं। अगर कोई महिला 30 मिनट के लिए टीवी पर आती है तो अगर महिला एंकर को देखकर भी पुरुष के मन में अगर कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। अगर 20 मिनट तक महिला को देखने के बाद हलचल पैदा नहीं हो रही है तो उसके दिमाग में दिक्कत है।"
जाकिर नाइक के इस बयान के बाद पाकिस्तान के महिलाओं ने इसका विरोध किया है। पाकिस्तान के ही न्यूज-आई के एक अब्सा कोमल ने उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है, ' इस परेशान और यौन रूप से कुंठित व्यक्ति जाकिर नाइक की मदद भगवान करें, जिसने भी ये सोचा था कि उसे पाकिस्तान का राजकीय अतिथि बनाना चाहिए, भगवान उसकी भी मदद करे।


Click it and Unblock the Notifications











