Zakir Hussain Last Post- जाकिर हुसैन ने 73 की उम्र में ली अंतिम सांस, आखिरी बार किया था ये पोस्ट!

Zakir Hussain Last Post- दुनिया भर में अपने तबले की धुन को लेकर मशहूर जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार 15 दिसंबर को उनका निधन हो गया और इस दौरान वो अमेरिका में था।
73 वर्ष के जाकिर हुसैन कई समस्या से पीड़ित थे और इसके चलते उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन को लेकर पहले कई तरह की अफवाहें सामने आईं लेकिन बाद में उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की।
खबरें थीं कि वो निधन के पहले करीब 14 दिनों से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां इलाज चल रहा था। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल जाकिर हुसैन ने निधन के पहले जो कि आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था वो अब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन ने शरद ऋतु को लेकर बात की थी। अपने फैंस के लिए उन्होने शानदार मौसम की एक झलक साझा की थी। इसके साथ उन्होने लिखा था, ''बस एक अद्भुत पल शेयर कर रहा हूं।'' अक्तूबर में इस पोस्ट को करने के बाद वो कभी इंस्टा पर नहीं नजर आए।
कौन सी बीमारी की वजह से गई जान?
तबला वादक जाकिर हुसैन को इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की समस्या था जिसकी वजह से काफी प्रॉब्लम हो रही थी। काफी इलाज के बाद भी वो नहीं बच सके। उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं देखने वाली बात होगी कि उनकी अंतिम यात्रा कब होती है। जाकिर हुसैन ने अपने तबले की धुन से पूरी दुनिया में छाप छोड़ी है। वो हमेशा अमर रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











