Grammy Awards 2024 में भारत का डंका, शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन की ग्रैमी अवॉर्ड स्पीच हुई वायरल

Grammy Awards 2024 Video: ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। 'शक्ति' के शंकर महादेवन और उनके साथी सदस्यों ने 66वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत को गौरवान्वित किया। जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन के सहयोग से बना बैंड 'शक्ति' के एल्बम 'धिस मॉमेंट' के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस एल्बम ने 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' कैटगरी में पुरस्कार जीता है। शंकर और उनकी टीम के सदस्य ने ग्रैमी अवॉर्ड 2024 स्वीकार करने के लिए मौजूद थे। वहीं इस इवेंट से शंकर महादेवन का इस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शंकर भारत को जीत के लिए धन्यवाद देते नजर आए।
भारतीय गायक शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। 'धिस मॉमेंट' एलबम में कुल 8 गाने हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमीज में शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने कमाल कर दिया है। वहीं ग्रैमी विजेता रिकी केज ने कुछ वीडियो और फोटोज शेयर कर बैंड को बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर रिकी केज ने शंकर महादेवन की स्पीच भी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
अवॉर्ड लेते समय, महादेवन ने कहा: ''भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद। हमें तुम पर गर्व है भारत।'' इसके बाद महादेवन ने अवॉर्ड को अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए कहा, "मैं इसे अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहूंगा, जिनके लिए मेरे संगीत का हर स्वर समर्पित है।" ग्रुप में जॉन मैकलॉघलिन, वी. सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन भी हैं, जो गिटार बजाते है। इन कलाकारों को ग्रैमी अवार्ड्स में सुजाना बाका, बोकांटे, बर्ना बॉय और डेविडो जैसे अन्य लोगों के साथ नॉमिनेट किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











