इंडस्ट्री छोड़ने के बाद जायरा वसीम ने पोस्ट की पहली फोटो, 'दंगल गर्ल ने डिलीट कर दीं थीं सारी तस्वीरें!
फिल्म दंगल की जब भी बात होगी तो पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम को जरूर याद किया जाएगा। उन्होने अपने ईमान के लिए फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए त्याग दिया था। लेकिन इस वक्त वो अपनी तस्वीर को लेकर भी खबरों में आईं हैं। दरअसल कुछ समय पहले जायरा ने अपने फैंस से अपील की थी कि वो सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें शेयर ना करें, और सभी तस्वीरें डिलीट कर दें क्योंकि वो इन सबसे अलग रास्ता चुन चुकी हैं।
लेकिन अब उन्होने खुद सालों के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनका पूरी शरीर नजर आ रहा है लेकिन उन्होने अपने चेहरा पीछे किए हुआ है।

जायरा वसीम इस दौरान बुर्के में नजर आ रहीं हैं और एक पुल पर खड़ीं हैं। जायरा वसीम के फैंस इस तस्वीर के सामने आने के बाद इसको लेकर साझा कर रहे हैँ। इस तस्वीर के आने के बाद लोगों को हैरानी हो रही है कि जायरा ने तो तस्वीरें साझा करनी बंद कर दीं थीं।
जब उन्होने अभिनय करियर से सन्यास लिया था तो अपने पूरे सोशल मीडिया एकाउंट से सारी फोटोज हटा दी थीं। इसके बाद वो लगातार धार्मिक पोस्ट की साझा करती थीं। करियर की बात करें तो जायरा वसीम ने करीब 3 फिल्मों में काम किया है।
इन फिल्मों में दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक शामिल है। जायरा वसीम को इंडस्ट्री छोड़े हुए 2 साल हो चुके हैं और दो साल बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications











