बॉलीवुड छोड़ने के बाद, अब जायरा वसीम ने फैंस की अपील- मेरी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दें

दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, द स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराहना पाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने सभी को उस वक्त हैरान कर दिया था, जब उन्होंने फिल्मों को हमेशा के लिए छोड़कर धर्म का रास्ता अपनाने का फैसला लिया था। अब जायरा ने अपने फैंस से अपील की है कि वो सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें शेयर ना करें, और सभी तस्वीरें डिलीट कर दें क्योंकि वो इन सबसे अलग रास्ता चुन चुकी हैं।

जायरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- "मैं आप सबका शुक्रिया करना चाहती हूं जो आपने मुझे प्यार दिया। आप सभी लगातार मेरे प्यार और साहस का जरिया रहे हैं। हर फैसले में मेरे साथ रहने का धन्यवाद। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि मेरी तस्वीरें अपने अकाउंट्स से हटा दें, साथ ही दूसरे फैन पेज से भी ऐसा ही करने कहें।"

Zaira Wasim

पूर्व अभिनेत्री ने आगे लिखा- "इंटरनेट से पूरी तरह तस्वीरें हटा पाना असंभव है लेकिन मैं आपसे रिक्वेस्ट तो कर ही सकती हूं आप इन पेजेस पर फोटो शेयर न करें। उम्मीद करती हूं कि बाकी चीजों की तरह इसमें भी आप मेरी मदद करेंगे। मैं अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने की कोशिश कर रही हूं और मुझे आपके सहयोग से जरूर फायदा होगा। मेरी यात्रा में साथ देने का शुक्रिया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X