ज़ायरा वसीम को राष्ट्रपति से मिला नेशनल चाइल्ड अवार्ड..शानदार
दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ज़ायरा वसीम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेशनल चाइल्ड अवार्ड से नवाजा है। यह अवार्ड ज़ायरा वसीम को बाल दिवस के अवसर पर दिया गया है।
ज़ायरा वसीम के अलावा बिहार में सुपर 30 के संचालक गणितज्ञ आनंद कुमार को भी राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया है।आपको बता दें कि सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार के ऊपर बन रही बायोपिक में ऋतिक रोशन मुख्य किरदार निभाएंगे।

इस साल नेशनल चाइल्ड अवार्ड से 16 बच्चों को सम्मानित किया गया है।16 बच्चों में से एक को गोल्ड मेडल और बाकी बच्चों को सिल्वर मेडल दिया गया है। ज़ायरा वसीम ने आमिर खान की फिल्म दंगल से फिल्मों की शुरूआत की और उन्हें दंगल में काफी सराहना भी मिली।
इस साल दीवाली के मौके पर ज़ायरा वसीम की सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं।सीक्रेट सुपरस्टार में ज़ायरा ने एक ऐसी टीनएज लड़की का किरदार निभाया था जो बड़ी होकर सिंगर बनना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications