ज़ायरा वसीम ने दवाब में छोड़ा बॉलीवुड? रवीना टंडन ने पिछली ट्वीट डिलीट कर जताया अफसोस

दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम ने जबसे बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा की है, वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जायरा के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन जहां कुछ सेलिब्रिटी ने उनका साथ दिया, वहीं ने निंदा भी की। सबसे पहले रवीना टंडन ने ज़ायरा के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

रवीना टंडन ने भड़कते हुए लिखा था- कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। उम्मीद है कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपनी पुरानी सोच को खुद तक ही सीमित रखें।

Zaira Wasim

बहरहाल, अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो जायरा को दवाब में आकर बॉलीवुड को छोड़ना पड़ा है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, एक टेप सामने आया है जिससे पता चलता है कि एक मौलवी ने जायरा और कश्मीर की 8-9 साल की किक-बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल को लेकर कहा कि दोनों नौजवानों ने इस्लाम की सीमाओं से परे जाकर कश्मीरियों को शर्मिंदा करने का काम किया है। मौलवी ने जायरा का सपोर्ट करने के लिए उसके परिवार के सदस्यों की आलोचना की है।

जिसके बाद ही जायरा ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला सुनाया। दवाब में आकर बॉलीवुड छोड़ने की खबर पर रवीना टंडन ने कहा कि, अगर यह सही है कि उसने प्रेशर में इंडस्ट्री छोडने का फैसला किया है तो यह दुखद है।

एक्ट्रेस ने ट्वीट किया- अगर यह सही है कि उसने प्रेशर में इंडस्ट्री छोडने का फैसला किया है तो यह दुखद है। उन्होंने दवाब में आकर इतना लंबा बयान दिया था। वो कई नौजवान लड़कियों की रोल मॉडल है।

रवीना टंडन ने लिखा- मैं उसके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं करती हूं। यह वीडियो देखने के बाद मुझे अपने पिछले ट्वीट पर पछतावा हो रहा है जो मैंने तुरंत रिएक्शन दिया था। ऐसा हो सकता है कि उसे ऐसा लिखने पर मजबूर किया गया। मेरे जैसे लोग जो फिल्म, सिनेमा और इंडस्ट्री से बेहद प्यार करते हैं उनके लिए यह स्वीकार्य नहीं है। ट्वीट डिलीट कर रही हूं जो सुनने में बेहद कड़वा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X