3 साल, 900 करोड़ और अब धमाकेदार फिल्म शुरू, देखिए FIRST PICS
Recommended Video

नेशनल अवार्ड जीतने वाली डायरेक्टर शोनाली बोस अपना अगला प्रोजेक्ट फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम के साथ शुरू कर चुकी हैं। फिल्म का नाम फिलहाल द स्काई इज़ पिंक है और फिल्म में फरहान और प्रियंका, ज़ायरा वसीम के माता पिता बने हैं। फरहान और प्रियंका को आखिरी बार दर्शकों ने दिल धड़कने दो में साथ देखा था।
दोनों की ही केमिस्ट्री उस फिल्म में काबिले तारीफ थी। वहीं ज़ायरा वसीम की सीक्रेट सुपरस्टार चीन में धमाल मचा चुकी है और फिल्म का कुल कलेक्शन 900 करोड़ के पार है। ज़ाहिर है इतनी दिलचस्प टीम एक साथ आ रही है तो कुछ ना कुछ तो धमाका होने ही वाला है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट पर पहुंचते ही कलाकारों की तस्वीर भी जारी की गई।

बात करें शोनाली बोस की तो उन्होंने अमू नाम की अंग्रेज़ी फिल्म से नेशनल अवार्ड जीता था। अमू को अंग्रेज़ी भाषा की बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने मार्गरिटा विद अ स्ट्रा के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। कल्कि कोचलिन की ये फिल्म बेहतरीन थी।
शोनाली को अपनी इस पहल के लिए ढेरों अवार्ड्स और नॉमिनेशनल मिले। अब शोनाली अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है और लोगों को अभी से फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कास्टिंग ही इतनी बेहतरीन है। फरहान - प्रियंका और ज़ायरा तीनों बेहतरीन अभिनय की कला जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications