..................... Zaira Wasim lashes out on nitish kumar Hijab pulling Viral Video says apologize unconditionally - Hindi Filmibeat

"बिना शर्त माफी मांगे नीतिश", मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने पर भड़की जायरा वसीम

Zaira Wasim on Nitish Kumar Hijab Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह मंच पर एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराज़गी फैल गई और कई लोगों ने इसे गलत और अपमानजनक बताया।

Zaira Wasim on Nitish Kumar Hijab Viral

इस मामले पर पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने भी नाराज़गी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि किसी भी महिला की इज्जत के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। जायरा ने साफ कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी महिला का हिजाब हटाना बहुत गलत है और मुख्यमंत्री को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

जायरा वसीम ने लिखा कि एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला का नकाब इस तरह खींचा जाना उन्हें बहुत आहत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में होने का मतलब यह नहीं कि कोई किसी की निजी सीमा पार कर जाए।

यह घटना सोमवार को पटना में हुए एक सरकारी कार्यक्रम की है। यहां नए आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। इसी दौरान महिला डॉक्टर नुसरत को मंच पर बुलाया गया। नीतीश कुमार ने पहले उनके हिजाब को लेकर सवाल किया और फिर अचानक उनका हिजाब नीचे खींच दिया। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। विपक्षी दलों ने भी मुख्यमंत्री की इस हरकत की आलोचना की और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय 'संवाद' में हुआ था, जहां एक हजार से ज्यादा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

Read more about: zaira wasim bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X