'लिव इन रिलेशन' में जहीर-ईशा!

Isha Sharvani and Zaheer Khan
भारतीय टीमं के चहेते खिलाड़ी जहीर खान की शादी का हर भारतीय इंतजार कर रहा है, खबर ऐसी भी आयी थी कि जहीर के घरवालों ने जहीर की प्रेमिका ईशा शरवानी के लिए हां भी कर दी है, लेकिन फिर भी ये जोड़ा शादी के पहले एक साथ ही एक ही फ्लैट में रहने जा रहा है। यानी की दोनों शादी के पहले लिव इन रिलेशन में रहना क्यों चाह रहे हैं?

नजदीकी सूत्रों का कहना है कि हाल ही में जहीर ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा है, जहां दोनों ही सितारे अक्सर समय व्यतीत करते हैं, अब वहीं पर ये दोनों ही सितारे अपनी शादी की तैयारियां करेंगे, ताकि शादी के बाद दोनों को कोई दिक्कत ना हो। खबर ये भी है साल के अंत तक यो जोड़ा शादी कर लेगा लेकिन जब तक शादी नहीं होती है तब तक दोनों एक ही फ्लैट में शादी के बिना रहेंगे।

हालांकि बगैर शादी ज़हीर के साथ रहने पर ईशा के घर वालों को आपत्ति थी मगर एक सूत्र के मुताबिक वह मान गए और थोड़ा बहुत विरोध तो लव मैरिज में हर परिवार करता है, आपको बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, पर दोनों के दिल में कुछ-कुछ तभी से होना शुरू हुआ। फिर खबर आयी कि साल 2007 में दोनों अलग हो गये है, लेकिन तब से दोनों के ही जीवन में कोई नहीं आया, दोनों ही अकेले हैं।

विश्वकप के मैंचों के दौरान ईशा को दर्शकों की लाइन में बैठा हुआ और जहीर के प्रदर्शन पर चिल्लाते और खुशी मनाते हुए देखा गया जिससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच अभी भी बहुत कुछ है। शायद एक-दूसरे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ, तभी दोनों का ही नाम दो साल तक किसी और के साथ नहीं जुड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X