तो इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर ज़हीर खान!
ज़हीर खान इन दिनों चक दे गर्ल सागरिका घाटगे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी में भी साथ देखा गया है।
एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड एक साथ जुड़ते नज़र आ रहे हैं। विराट-अनुष्का, हरभजन सिंह-गीता बसरा के बाद अब नाम सामने आ रहा है ज़हीर खान का। खबरों की मानें तो ज़हीर खान इन दिनों चक दे गर्ल सागरिका घाटगे को डेट कर रहे हैं।

सीक्रेट सुपरस्टार में कैमियो करते दिखेंगे आमिर खान
इन दोनों को युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी में भी साथ देखा गया है। इस दौरान साथ देखने के बाद यही अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एप लॉन्च होने पर रणवीर सिंह ने दी सनी लियोन को बधाई
खबर है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा हो गया है। गोवा में युवराज और हेज़ल की शादी के साथ-साथ जयपुर में भी एक इवेंट के दौरान दोनों साथ नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications











