..................... Zaheer Khan engaged to Sagarika Ghatge but Anil kumble wishes Journalist Sagarika - Hindi Filmibeat

जहीर-सागरिका की सगाई को अनिल कुंबले ने और भी मजेदार बना दिया..जानिए कैसे

क्रिकेटर अनिल कुंबले जहीर खान और सागरिका घटगे को ट्विटर पर विश करना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने जर्नलिस्ट सागरिका को विश कर दिया।

By Shweta

जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घटगे ने सगाई कर ली। दोनों ने ट्विटर पर सगाई की तस्वीरें शेयर की तो जाहिर है दोनों के फैन्स से लेकर फ्रेंड्स तक ट्विटर पर उन्हें बधाई देने का तांता लग गया। इसी दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ जो पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

[बाहुबली से हटकर दिखेगा प्रभास का अलग अंदाज..अगली फिल्म का पोस्टर OUT]

दरअसल बधाई देने वालों में भारतीय क्रिेकेट के सफलतम गेंदबाज अनिल कुंबले भी थे जिन्होंने जहीर खान और सागरिका घटगे को ट्विटर पर विश किया लेकिन गलती से टैग सागरिका घोष को कर दिया जो टाइम्स ग्रुप की हैं और काफी नामी पत्रकार हैं। जल्दी ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया।

zaheer-khan-engaged-to-sagarika-ghatge-but-anil-kumble-wishes-journalist-sagarika

सागरिका घोष ने भी अनिल कुंबले को रिप्लाई देते हुए लिखा कि सॉरी सर आपने गलत सागरिका विश कर दिया..मैं दो बच्चों की मां हूं।अनिल कुंबले ने भी जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए सागरिका घटगे को टैग कर दोनों की बधाई दी।

वैसे सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें अक्सर हो जाती हैं। जहीर खान और सागरिका घटगे को बधाई देने का सिलसिला जारी है। हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है। दोनों की डेटिंग की खबरें काफी समय से आ रही थीं लेकिन दोनों ही अफेयर से इंकार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X