#Congrats: शाहरूख खान की इस हीरोइन ने कर ली क्रिकेटर से सगाई...शेयर की PICS!
बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता तो पुराना है और अब शाहरूख खान की चक दे इंडिया की इस हीरोइन ने एक क्रिकेटर के साथ सगाई कर ली है। और दोनों की तस्वीरें काफी ज़्यादा क्यूट हैं।
बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ी शानदार रहती है और अब शाहरूख खान की एक और हीरोइन एक क्रिकेटर के साथ सात जन्मों में बधने जा रही हैं। नहीं नहीं हम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बात नहीं कर रहे हैं।
दरअसल, भारतीय गेंदबाज़ ज़हीर खान ने चक दे इंडिया गर्ल सागरिका घटगे के साथ सगाई कर ली है। या कम से कम एक अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज़ ज़रूर कर दिया है।

ज़हीर ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि अपनी पत्नी की पसंद पर कभी नहीं हंसना क्योंकि आप उनमें से एक होते हैं। इंगेज हो गया हूं। जीवन भर के लिए सागरिका घटगे के साथ!
गौरतलब है कि ज़हीर खान और सागरिका घटगे को हाल ही में कई बार साथ देखा गया। इतना ही नहीं, युवराज सिंह - हेज़ल कीच की शादी की इन तस्वीरों में भी उनकी नज़दीकी साफ दिखाई दे रही थी।
वैसे तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई की इन तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया था लेकिन अब ज़हीर ने खुद ही अपनी और सागरिका की तस्वीर शेयर की है।
दिलचस्प ये है कि शाहरूख खान की दो हीरोइनें, अनुष्का शर्मा और चक दे इंडिया फेम सागरिका घटगे, दोनों ही क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।
यहां देखिए ज़हीर और सागिरका की कुछ Shh वाली तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











