रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने किया सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश, तस्वीरों के जरिए कही दिल की बात

Sonakshi Sinha

Zaheer Iqbal wished Sonakshi Sinha on her birthday: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कई फिल्मी सितारों ने सोनाक्षी को विश भी किया है, लेकिन फैन्स को तो इंतजार था कि कब उनका लव चार्म उन्हें विश करेंगा। दरअसल पिछले कुछ समय में सोनाक्षी सिन्हा का नाम जहीर इकबाल के साथ जुड़ रहा है। आए दिनों किसी ना किसी इवेंट में साथ में नजर आते हैं ऐसे में फैन्स को तो यह साफ हो गया है कि सोनाक्षी जहीर को डेट कर रही हैं। वहीं इस खबरों के बीच जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं फैन्स का दिल आ गया है।

जहीर ने शेयर कीं खास तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा के खास जन्मदिन के मौके पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी और सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहीर कभी सोनाक्षी सिन्हा को हग करते नजर आ रहे हैं तो कभी वेकेशन फोटो शेयर कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों खूबसूरत पोज के साथ तस्वीरें क्लीक करते हैं। वहीं चौथी तस्वीर दोनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही जहीर लिखते हैं-जन्मदिन मुबारक हो सोनाज़़...

लंबे समय से डेट कर रहे हैं जहीर-सोनाक्षी
बता दें कि इन तस्वीरों को देख मोनालिसा, संगीता बिजलानी समेत कई सितारों ने कमेंट कर बधाई दी है। ऐसा माना जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों का हमेशा साथ होना यह बताता है कि दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है। दोनों ने डबल एक्सएल फिल्म में साथ में काम किया है। बता दें कि जहीर सोनाक्षी सिन्हा से 2 साल छोटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X