VIDEO: पत्नी सोनाक्षी के साथ बप्पा की आरती करते दिखे जहीर इकबाल, ये नजारा देख लोगों की हो गई बोलती बंद

Zaheer Iqbal was seen performing Bappa's Aarti with wife Sonakshi: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बात दें कि कपल ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की थी। तब से लेकर आज तक हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। क्योंकि दोनों कि शादी को लेकर जमकर विवाद छिड़ा था। कोई इस शादी को लव जिहाद कहता तो कोई शादी को लेकर विवाद खड़ा करता। बता दें कि दोनों की शादी में सोनाक्षी के भाई भी शामिल नहीं हुए थे। जिसकी वजह से दोनों क शादी ज्यादा चर्चाओं में रही।
सोनाक्षी ने जहीर के साथ की बप्पा की पूजा
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह जहीर के साथ कभी अपने वेकेशन फोटोज़ शेयर करती हैं तो कभी वह फैमिली ट्रिप की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने गणेश उत्सव के मौके पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। बता दें कि सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी नजर आए। वह भी डबल कलर के कुर्ता पायजामा पहने दिखे।
यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों साथ मिलकर बप्पा की पूजा करते दिख रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- प्यार सम्मान में बढ़ता है, जब एक जोड़ा सच्चे सद्भाव में एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करता है...शादी के बाद हमारा पहला गणपति। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया तो वहीं दूसरे ने कहा- अब कहां गए लव जिहाद कहने वाले लोग। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications