सोनाक्षी सिन्हा से इस तरह शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल, 1 महीने बाद किया ये बड़ा खुलासा...

Sonakshi Sinha

Zaheer Iqbal wanted to elope and marry Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि सोनाक्षी ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की थी। यह शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी। सिर्फ परिवार के चंद लोग और खास मेहमान ही इस शादी का हिस्सा थे। वहीं 23 जून को ही सोनाक्षी ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे देखने के मिले थे।

अपनी शादी के बाद सोनाक्षी अपने हनीमून फोटोज की वजह से जमकर चर्चाओं में आई थीं। सोनाक्षी हनीमून के लिए सिंगापुर और फिलीपींस थीं। वहीं हाल ही में अपनी शादी को लेकर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह भागकर शादी करना चाहते थे।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सोनाक्षी ने शादी को लेकर खुलासा किया। सोनाक्षी कहती हैं कि हमेशा से मेरा प्लान था कि मैं परिवार के सामने ही शादी करूं। तभी जहीर ने कहा कि हमें भाग जाना चाहिए था। बस देश से कहीं चले जाना शादी करना और वापस आ जाना, लेकिन बाद में मुझे पता चला की भारत में ऐसी शादी की कोई मान्यता नहीं है।

सोनाक्षी ने आगे बताया कि वह बड़ी ही सादगी से शादी करना चाहती थीं। वह बताती हैं कि वह जहीर की प्लानिंग कैंसिल कर रही थीं। सोनाक्षी आगे कहती हैं कि शादी में कम लोग थे, मुझे और लोगों को बुलाने और रिश्तेदारों को शामिल करने में कोई दिक्कत नहीं थी। हम उन लोगों को शामिल करना चाहते थे जो जिंदगी का एक खास हिस्सा हैं।

सोनाक्षी आगे कहती हैं शादी के बाद हमने एक बड़ी पार्टी रखी थी। जब जहीर-सोना की शादी हुई है तो एक ग्रैंड पार्टी तो बनती है। मैंने पार्टी में बेहद एंजॉय किया था। बता दें कि सोनाक्षी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से भी चर्चाओं में बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X