सलमान खान ने किया एलान- बॉलीवुड में एक और जबरदस्त DEBUT- देखें तस्वीर
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर अपने प्रोडक्शन तले नए चेहरे को लांच करने वाले हैं। जी हां, सलमान खान अपने दोस्त के बेटे जहीर इकबाल को अपने प्रोडक्शन SKF (सलमान खान फिल्म्स) तले लांच करने वाले हैं। सलमान ने ट्विटर पर जहीर के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि गुरुवार को फिल्म की घोषणा की जाएगी। बता दें, जहीर इकबाल सलमान के दोस्त इकबाल रतनासी के बेटे हैं, जो कुछ सालों से सलमान खान के अंडर ही ट्रेनिंग ले रहे हैं।
इनकी वजह से सलमान खान को मिली 'रेस 3'- और इनको ही कर दिया OUT
सलमान काफी समय से एक फिल्म की तलाश में थे, जिससे जहीर को लांच किया जा सके। लिहाजा, अब सलमान ने स्क्रिप्ट फाइनल कर लिया है। फिल्म को सलमान खान के साथ मुराद खेतनी और अश्विन वर्डे भी प्रोड्यूस करेंगे। जबकि फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है नितिन कक्कर ने।

फिल्म एक लव स्टोरी होगी, जो कश्मीर बैकड्राप पर आधारित एक लव स्टोरी होगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2018 से शुरू हो जाएगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो जहीर के अपोजिट फिल्म में एक्ट्रेस भी कोई नया चेहरा ही होगा। जिसे सलमान इंट्रोड्यूस करेंगे।
सलमान ने जहीर इकबाल के लिए ट्विटर पर मैसेज भी लिखा है- ALWAYS keep giving your best #ZAHERO no matter what. Stand tall and always bend backwards for those u love and those who love u, Yeh yaad rakhna that the most important thing in life is Respect and Loyalty.
बहरहाल, यहां जानें और किन सितारों के लिए सलमान खान हैं गॉडफादर-


Click it and Unblock the Notifications












