शादी से 3 दिन पहले दुबई से बैचलर पार्टी करके लौटे जहीर इकबाल, दोस्तों साथ जमकर की मस्ती

Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सात साल इंतजार करने के बाद आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी को लेकर आ रहीं छोटी-बड़ी अपडेट फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सोनाक्षी की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं। बता दें कि आज 20 जून से सोनाक्षी के हल्दी और संगीत के फंक्शन भी शुरू हो रहे हैं। बताया जा रहा है की इन फंक्शन में सिर्फ परिवार ही शामिल होगा। और शादी के लिए सिर्फ 50 लोगों को न्योता दिया गया है।

दुबई से लौटे जहीर इकबाल
वहीं शादी की तैयारियों के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल शादी से पहले जहीर इकबाल दुबई से पार्टी करके मुंबई लौटे हैं। उनके साथ उनके कई करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त साकिब सलीम ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें कई दोस्तों के बीच जहीर इकबाल नजर आ रहे हैं। जहीर ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी खास रेड हार्ट कैप्शन के साथ शेयर किया है।

शेयर किया वीडियो
बता दें कि इस फोटो के साथ ही जहीर इकबाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहीर इकबाल दोस्तों के साथ लौट रहे हैं और कहते हैं कि यह ट्रिप काफी स्पेशल रहा। बता दें कि शादी से पहले जहीर कुछ समय दोस्तों के साथ बिताना चाहते थे। इसलिए उन्होंने यह ट्रिप अपने करीबी दोस्तों के साथ प्लान की थी।

शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन
सोनाक्षी सिन्हा ने फैसला किया है कि शादी कम लोगों के बीच होगी। शादी की थीम भी हटके होने वाली है। हल्दी संगीत का फंक्शन परिवार के बीच होगा। वहीं शादी का रिसेप्शन काफी धूमधाम से किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X