बीफ बर्गर खाती हैं सोनाक्षी सिन्हा ? वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जहीर इकबाल ने संभाला मोर्चा और...

Eating Beef Burger?- जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा साथ में काफी अच्छे लगते हैं और अक्सर उनको मस्ती करते देखा जाता है। इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि सोनाक्षी सिन्हा के बचाव में उनको उतरते देखा जा सकता है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा बर्गर खाती दिख रही है। इसको लेकर लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा बीफ बर्गर खा रही हैं। दरअसल इस वीडियो को जहीर इकबाल ने साझा किया था। इसके साथ जहीर इकबाल ने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा था।
जहीर ने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, यह ऐसे पल हैं जब मैं तुमसे सबसे अधिक प्यार करता हूँ। आप हमेशा खुश रहें और पेट हमेशा भरा रहे। मैं तुम्हें इस तरह डांस करते हुए देखने के लिए खाना खिलाता हूं। मैं हमेशा आपको यह बताने के लिए मौजूद रहूंगा कि तुम्हारे पूरे चेहरे पर खाना है। आई लव यू माई लाइफ। मजेदार फैक्ट - इसके 2 घंटे बाद मैंने उससे मुझसे शादी करने के लिए कहा 30/12/2022.. बिना अंगूठी के यह उसका आखिरी भोजन था। #बीवीनंबर1.''
बीफ बर्गर खा रही हो?
इसी वीडियो पर कुछ लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैं बहुत खुश हूं कि वो बीफ बर्गर खा रही है।'' इस कमेंट के बाद जहीर इकबाल खुद को नहीं रोक पाई। जहीर ने जवाब देते हुए, ''चिंता मत करो, वेजेटेरियन बर्गर है।''
इसके बाद फैंस जहीर इकबाल की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि मियां बीवी ने एक दूसरे के लिए स्टैंड लिया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को लेकर किसी तरह की बातें बर्दाश्त नहीं करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के शादी के वक्त भी कई तरह के विवाद सामने आए थे।
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा किसी ना किसी बात को लेकर आज भी ट्रोल होते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications












