..................... Zaheer Iqbal got naughty with Sonakshi Sinha, romantic photo viral on social media - Hindi Filmibeat

Sonakshi Sinha के साथ नॉटी हुए जहीर इकबाल, शर्ट उताकर किया यूं किस, फैन्स भी बोले- जीजा जी तो...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Photos: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। 23 जून को वह जहीर इकलाब के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। पहले तो सोनाक्षी ने कमेंट सेक्शन ऑफ करके अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी अपने रिसेप्शन के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। कभी सोनाक्षी मांग भरते हुए इमोशनल हो जाती हैं तो कभी वह पति के साथ पोज देती हैं, लेकिन हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है वो है जहीर का सोनाक्षी को कुछ अलग अंदाज में किस करना।

सोनाक्षी के साथ रोमांटिक हुए जहीर
जी हां, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा को सजा हुआ देख जहीर इकबाल उन्हें किस करने चले आते हैं। इस दौरान जहीर शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों का ये रोमांटिक फोटो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों पर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है जीजा जी तो बड़े ही रोमांटिक हैं तो वहीं दूसरे ने कहा माशा अल्लाह बहुत ही खूबसूरत जोड़ी है। बता दें कि फैन्स के साथ ही सितारों ने भी कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।

हनीमून फोटोज़ ने भी बटोरी थीं तारीफें
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी तेजी से फैल रही थीं, लेकिन बाद में यह पता चला था कि सोनाक्षी अस्पताल में अपने पिता से मिलने के लिए गई थीं। अपने पिता से मिलने के बाद सोनाक्षी और जहीर हनीमून के लिए निकल गए थे। जहां से दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थीं। सोनाक्षी ने कभी पूल फोटोज़ शेयर की थीं, तो कभी मिरर सेल्फी शेयर करती नजर आ रही थीं। माना जा रहा है कि सोनाक्षी कुछ दिनों के लिए काम से दूर रहेंगी। वह कुछ समय अपनी फैमिली और शादी को देना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X