..................... Zaheer Iqbal changed just 7 days of marriage, he treats Sonakshi Sinha like this, watch VIRAL VIDEO - Hindi Filmibeat

शादी के 7 दिनों बाद ही बदले जहीर इकबाल, पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को करते हैं अब इस तरह ट्रीट, देखें VIRAL VIDEO

Sonakshi Sinha

Zaheer Iqbal-Sonakshi Sinha Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी 23 जून को हो चुकी है। दोनों की शादी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। हर किसी की जुबान पर सोनाक्षी और जहीर की शादी के ही चर्चे थे। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ही शादी में केवल चंद लोग ही शामिल हुए थे। शादी के वीडियो और फोटो में भी भाई लव कुश नजर नहीं आए थे।

जिसके बाद हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी सामने आई थी। सोनक्षी पिता की तबियत को लेकर चिंता कर रही थीं, इतना ही कम नहीं था कि सोनाक्षी सिन्हा का एक शादी के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहीर इकबाल सोनाक्षी के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।

सोनाक्षी ने शेयर किया शादी के बाद वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ घूमने जाती हैं, लेकिन अपनी हाई हील्स की वजह से सोनाक्षी के पैरों में दर्द होने लगता है। जिस वजह से जहीर इकबाल सोनाक्षी की सैंडल अपने हाथ में उठाकर चलते हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा बिना सैंडल और स्लीपर के चलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी लिखती हैं- 'जब आप एक ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।'

फैन्स की लग गई कमेंट्स की लंबी लाइन
बता दें कि सोनाक्षी के इस वीडियो के शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर फैन्स और यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए- वाह पति हो तो ऐसा तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर दोनों एक दूसरे को 7 सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों सलमान खान की पार्टी में मिले थे और तभी एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X