कौन दुनिया कौन चार लोग? भरी महफिल में रोमांस करने लगे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा, Kissing Video वायरल

Zaheer Iqbal kissed Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी और कुछ अफवाहें भी सामने आईं थीं। कहा जा रहा था कि सिन्हा परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है क्योंकि जहीर मुसलमान है।
लेकिन उनको अब देखकर ऐसा लगता है कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं। शादी के पहले जहीर और सोनाक्षी जिस तरह से मस्ती करते थे वो शादी के बाद भी जारी है।
अक्सर देखा जाता है कि दोनों किसी भी वक्त एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भरी महफिल में मीडिया के सामने ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांटिक होत नजर आ रहे हैं।
जहीर इकबाल ने किया किस
वायरल हो रहे इस वीडियो में जहीर इकबाल ने कुछ ऐसा किया जिसका अंदाजा तुमको शायद ही होगा। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों किसी इवेंट पर हैं। सोनाक्षी सिन्हा कटघरे में होती हैं और जहीर आते हैं, किस करने लगते हैं। जी हां, जहीर ने सोनाक्षी सिन्हा के गालों पर किस किया और उनके हाथ में एक गुलाब का फूल भी दिख रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही बवाल मच गया है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अभी तक किसी फिल्म में एक साथ नहीं नजर आए हैं।
जहीर इकबाल एक शानदार एक्टर हैं और फिल्म नोटबुक से उन्होने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल नजर आईं थीं जो कि मोहनीश बहल की बेटी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











