जालिम दिल्ली में कोई जालिम नहीं!
बॉलीवुड अभिनेत्री इरा दुबे कहती हैं कि जपिंदर कौर बावेजा निर्देशित 'जालिम दिल्ली' एक हल्की-फुल्की फिल्म है और इसमें कोई सामाजिक संदेश नहीं है।'जालिम दिल्ली' दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के लिए सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस फिल्म में रोमांस, दिल के टूटने और मारधाड़ की कहानी है।
इरा ने आईएएनएस से कहा, "यह एक हल्की-फुल्की फिल्म है। इसमें कोई पेचीदा मुद्दा नहीं है। इसमें कोई सामाजिक संदेश या इस तरह का कुछ भी नहीं है। यद्यपि हम सभी गहराई से जानते हैं कि महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, खासकर दिल्ली में उनके साथ क्या हुआ है।"
फिल्म में इरा दिव्येंदु शर्मा के साथ अभिनय करती दिखेंगी। उन्होंने कहा, "मैं 'जालिम दिल्ली' करने पर सहमत इसलिए हो गई क्योंकि मुझे इसके किरदार से प्यार हो गया। वह दिल्ली की लड़की है। यह एक हल्का-फुल्का किरदार है।"


Click it and Unblock the Notifications












