युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री का बोल्ड अवतार फिर आया सामने, लोग बोले- 'ये बिना वर्ल्डकप खेले खुश है'

युजवेंद्र चहल अपनी क्रिकेट से ज्यादा सोशल मीडिया और अपनी पत्नी को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की बोल्ड तस्वीरें ने धमाका कर दिया है। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि इसमें धनश्री के साथ युजवेंद्र भी नजर आ रहे हैं।
पत्नी ने इस दौरान सेल्फी क्लिक की थी जिसमें उनका बोल्ड अंदाज साफ नजर आता है। पीछे की ओर खड़े हुए युजवेंद्र चहल भी दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ धनश्री ने लिखा था, ''हमारे दिन दिन के पर्दे के पीछे।'' इस ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लोगों को रिएक्शन्स भी दिख रहे हैं।
एक ने लिखा, ''अय्यर के लिए न्याय...अय्यर के लिए न्याय..अय्यर के लिए न्याय।'' एक ने लिखा, ''एकमात्र भारतीय खिलाड़ी जो वर्ल्डकप खेले बिना भी खुश है।'' एक का कहना है, ''हे भगवान ये पैसा भी क्या चीज़ बनाई है अपने।'' एक ने लिखा, ''कौन से मंदिर जाते थे चहल भाई।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन धनश्री ने किसी को जवाब नहीं दिया है। धनश्री वर्मा इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। क्रिकेटर की पत्नी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डांस के लिए भी जानी जाती हैं। अपने डांस वीडियो से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।
कुछ समय पहले उन्होने अपनी तस्वीरें साझा की थीं और इसमें वो नीली वन-पीस ड्रेस में सुंदर लग रही हैं, और उनके फैशन सेंस को उनके फैंस से खूब प्रशंसा मिल रही है। युजवेंद्र अक्सर उनके साथ तस्वीरों और वीडियो में दिखते हैं और कई बार वो भी थिरकते हैं। फिलहाल आप देखिए उनकी ये तस्वीरें जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











