..................... Yuzvendra Chahal's rumoured girlfriend RJ Mahvash bought a cricket team! - Hindi Filmibeat

इधर क्रिकेट ही खेलते रह गए युजवेंद्र चहल, उधर रुमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने खरीद ली क्रिकेट टीम!

RJ Mahvash

RJ Mahvash Cricket Team- युजवेंद्र चहल के तलाक के बाद लगातार उनका नाम मशहूर इंफ्लिएंसर आरजे महवश से जुड़ रहा है। बता दें कि चहल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। लेकिन अब पता चला है कि एक कदम आगे बढते हुए आरजे महवश ने एक क्रिकेट टीम ही खरीद ली है।

जी हां, महवश के इस बोल्ड स्टेप के बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। लेकिन ये आईपीएल क्रिकेट टीम नहीं बल्कि एक टी-10 क्रिकेट टीम है। बता दें कि महवश अपने बेबाक बातों को लेकर मशहूर हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा रहती हैं।

मालिकाना हिस्सेदारी

दरअसल आरजे महवश इस टीम की पूरी मालिक नहीं होंगी बल्कि मालिकों में से एक होंगीं। उन्होने चैंपियंस लीग टी10 टूर्नामेंट में एक टीम की हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि इसके पहले आरजे महवश ने ऐसा कुछ नहीं किया था।

हालांकि वो किस टीम की सह-मालकिन बनी हैं इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना फिलहाल बाकी है। आरजे महवश शुरुआत से ही क्रिकेट से जुड़ी रही हैं और चहल से नाम जुड़ने से पहले से वो मैदान में एंकरिंग करते हुए नजर आ चुकी हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस खबर के सामने आने के बाद लोग आरजे को लेकर बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अब होगा कमबैक।'' एक ने लिखा, ''आकाश भाई देख रहे हो पैसा हो तो सब कुछ बदल सकते हो पत्नी भी।'' एक ने लिखा, ''भाई क्रिकेट ही खेलता रह गया, ये मालकिन बन गई।'' हालांकि इसको लेकर अभी तक युजवेंद्र चहल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: yuzvendra chahal rj mahvash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X