..................... Yuzvendra Chahal's PR team contacts Tanya Chatterjee to delete video, screenshots leaked - Hindi Filmibeat

'वीडियो डिलीट करो..' युजवेंद्र चहल की टीम ने तानिया चटर्जी को किए ऐसे मैसेज, स्क्रीनशॉट कर दिए लीक

Taniya Chatterjee Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस वक्त काफी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर बातें हो रही हैं। आईपीएल चल रहे हैं लेकिन वो मैच नहीं बल्कि एक बी-ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस को मैसेज करने के चक्कर में खबरों में हैं।

Tanya Chatterjee

जी हां, बवाल उस वक्त मच गया था तानिया चैटर्जी ने एक मैसेज पैप्स के सामने दिखाया था जो कि युजवेंद्र चहल के इंस्टाग्राम से आया था। तान्या ने खुशी खुशी दिखाया था कि देखो युजवेंद्र चहल ने डीएम किया है।

इस मैसेज में तानिया चटर्जी की तारीफ करते हुए युजवेंद्र चहल ने 'क्यूट' लिखा था। चहल को उनकी कोई तस्वीर या वीडियो अच्छा लगा था जिसपर रिएक्ट किया गया था। हालांकि तान्या ने इसको मीडिया में दिखाकर खबर बना दी।

डिलीट करने की मांग

युजवेंद्र चहल के फैंस हैरान हैं क्योंकि उनके पीआर टीम की तरफ से तानिया को डीएम किए गए हैं। तान्या का कहना है कि उनके द्वारा वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे की तारीफें अक्सर करते रहते हैं और किसी को क्यूट बोलना इतना भारी पड़ जाएगा किसी नहीं सोचा था। पीआर टीम के स्क्रीनशॉट तान्या ने पब्लिक कर दिए हैं कि उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा जा रहा है। युजवेंद्र चहल की कुछ महीनों पहले तलाक हुई है और इसके बाद उनका नाम आरजे महवश से जुड़ा था। हालांकि अब उनका नाम किसी के साथ नहीं लिया जाता है। देखने वाली बात होगी कि तान्या की इस हरकत के बाद वो किस तरह का रिएक्शन देते हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस स्क्रीनशॉट के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ''ये कार्टून आदमी है।'' एक ने लिखा, ''इसके पास कोई और काम नहीं बचा।'' एक ने लिखा, ''कुछ गलत बोल दिया क्या यूजी फेम मांग रही है।'' एक ने लिखा, ''इसमे डिलीट करवाने जैसा है ही क्या।'' एक ने लिखा, ''अरे मतलब क्यूट ही बोला ना अब तुम्हें भी बिना तलाक के गुजारा भत्ता चाहिए उसे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X