युजवेंद्र चहल का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर? इस महिला के साथ होटल का वीडियो वायरल, देखें

Yuzvendra Chahal Spotted With Mystery Girl: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा की तलाक की खबर के बाद से सोशल मीडिया तमाम गॉसिप्स और मीम्स से पटा दिखाई दे रहा है। इसी बीच क्रिकेटर की एक हैरान करने वाले वीडियो ने नेटिजंस को शॉक्ड कर दिया है।
दरअसल, युजवेंद्र चहल को हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ होटल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान कैमरों के देख युजवेंद्र चहल ने अपना चेहरा हाथ से छुपा लिया। जहां एक और युजवेंद्र और धनाश्री के तलाक का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था तो वहीं इस नाजुक स्थिति के बीच सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़की को तलाक का करण मान रहे हैं।
हालांकि ये लड़की कौन है और युजवेंद्र से इनका क्या कनेक्शन है ये अभी तक क्लियर नहीं है। द न्यू इंडियन के शेयर किए गए एक वीडियो में, युजवेंद्र को बैगी लाइट ब्लू जींस के साथ एक कैजुअल सफेद ओवरसाइज टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। वहीं उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आईं जो डार्क ग्रीन ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट पहने दिखाई दे रही हैं।
पिछले कुछ समय से युजवेंद्र और धनाश्री के बिगड़ते रिश्तों को लेकर कयासबाजी चालू थी लेकिन हर किसी को सिर्फ इसी का इंतजार था की कपल खुद इसे खारिज करे और खुशहाल लाइफ की पुष्टि करने करे। वहीं कुछ दिनों पहले युजवेंद्र के अकेलेपन वाले पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी थीं। साथ ही काफी समय से दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अप्डेट्स भी नहीं दे रहे थे।
इस बात की हिंट फैन्स को तब लगा जब दोनों ने ही अपनी शादी की सालगिरह पर एक दूसरे को विश नहीं किया। बता दें कि 22 दिसंबर को दोनों की शादी के चार साल हो गए। सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव होने के बाद भी दोनों ने ही वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया। इतना ही नहीं युजवेंद्र अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर लगातार क्रिप्टक पोस्ट कर रहे हैं। जिसे देखकर फैन्स को लग रहा है कि दोनों के बीच शायद कुछ ठीक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications