धनाश्री वर्मा संग तलाक के बाद फिर शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं युजवेंद्र चहल, बोले- शादी के लिए तैयार हूं

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए थे। युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा के बीच दूरियां बढ़ गईं और 20 मार्च 2025 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। हालांकि तलाक से पहले भी धनाश्री वर्मा युजवेंद्र चहल से अलग ही रह रही थीं। हालांकि दोनों के तलाक के पीछे कारण क्या था यह तो अभी तक किसी को भी मालूम नहीं पड़ा, लेकिन तलाक के बाद भी दोनों एक दूसरे पर ही उंगलियां उठाते दिखे।
फिर शादी करना चाहते हैं युजवेंद्र चहल
बता दें कि दोनों के तलाक को अभी 7 महीने हुए हैं, लेकिन लगता है कि युजवेंद्र चहल घोड़ी चढ़ने को फिर से तैयार हैं। इशारों ही इशारों में युजवेंद्र चहल ने अपने दिल की बात कह दी है। जिसे सुनकर फैन्स भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ब्लैक कलर का सूट-बूट पहने युजवेंद्र चहल दूल्हे राजा की तरह सजे धजे नजर आ रहे हैं। युजवेंद्र चहल के स्टाइलिश लुक से ज्यादा उनका कैप्शन चर्चाओं में आ गया है।
युजवेंद्र चहल का कैप्शन देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
युजवेंद्र चहल ने इन तस्वीरों के पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा- शादी करने को तैयार हूं बस लड़की चाहिए। बता दें कि युजवेंद्र चहल के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-भाई कोई आरजे भी तैयार है आपसे शादी करने के लिए तो वहीं दूसरे ने लिखा- एक बार तो गलती कर चुके हो दूसरी बार जरा सोच समझ के कदम उठाना तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- भाई लड़की भी तैयार ही है। अब हम बैंड बाजी की तैयारी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











