एलिमनी के पैसों पर युजवेंद्र चहल ने एक्स धनाश्री को मारा ताना! शिखर धवन संग मिल उड़ाया मजाक

भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं। कभी उनके गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट तो कभी उनके मजाकिया वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शिखर अपने फैन्स को एंटरटेन करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। हाल ही में शिखर ने भाई दूज के मौके पर अपनी बहनों के साथ तस्वीरें शेयर तक तारीफें बटोरी थीं, लेकिन इसी तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।
चहल ने ली धनाश्री की चुटकी
दरअसल शिखर धवन ने अपने इंस्टा हैंडल पर बहनों और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं कभी शिखर बहनों से टीका करवाते नजर आए तो कभी शिखर परिवार वालों के साथ पोज देते नजर आए, लेकिन इन तस्वीरों में से एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसमें शिखर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की तरह लेटे दिखे। अपने इस पोज़ को देख युजवेंद्र चहल कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। चहल ने शिखर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आपके इस पोस्ट पर 4 करोड़ रुपये का कॉपी राइट मार रहा हूं। युजवेंद्र के इस कमेंट को देख शिखर हंसने लगते हैं और कहते हैं 'डील पक्की'। युजवेंद्र और चहल का यह पोस्ट जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल चहल इस पोस्ट में चार करोड़ का जिक्र कहते हैं जिसे धनाश्री वर्मा को तलाक में दिए एलिमनी से जोड़कर देखा जा रहा है। चहल ने धनाश्री को एलिमनी के तौर पर चार करोड़ रुपये की रकम दी थी।
अभी भी चल रही है जुबानी वॉर
आपको बता दें कि चहल और धनाश्री ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आती देखी गई और शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए। धनाश्री ने कई ऐसे दावे किए हैं कि वह रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती थीं, लेकिन चहल ने उन्हें शादी के 2 महीने बाद ही धोखा देना शुरू कर दिया था। धनाश्री के इस बयान पर भी चहल ने इंस्टा स्टोरी पर इसका जवाब दिया था। भले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन दोनों के बीच की खटास आ भी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











