पूरी तरह टूट गए हैं Yuzvendra chahal ? वायरल वीडियो ने उड़ाए फैन्स के होश, बोले- मेरा दिल रोता है...

Yuzvendra chahal Viral Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरों ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। युजवेंद्र चहल और धनश्री ने ना सिर्फ एक दूसरे को अनफॉलो किया है बल्कि शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
सामने नहीं आया कोई बयान
जैसे ही यह खबर सामने आई लोग तमाम सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक ना तो युजवेंद्र चहल ने किसी तरह का कोई बयान दिया है और ना ही धनश्री वर्मा ने, लेकिन बीते दिन युजवेंद्र चहल के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने यह तो साफ कर दिया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा वीडियो
दोनों की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल एक पॉडकास्ट में अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे है। इस वीडियो को देख उनके फैन्स का दिल टूट गया है।
दिल रोता है...
जी हां, युजवेंद्र चहल इस पॉडकास्ट में कहते हैं- 'कई बार मैं चाहता हूं, लेकिन वो आते ही नहीं है अब, दिल रोता है पर वो आंखें मना कर देती हैं। रोना हमारे यहां ये होता है कि आंखों से आंसू आ रहे हैं तो यार ये रो रहा है। कई बार हमारा दिल रोता है, लेकिन आंखें साथ नहीं देती हैं।' बता दें कि युजवेंद्र चहल के इस वीडियो को देख फैन्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं।
युजवेंद्र चहल का वीडियो देख इमोशन हुए फैन्स
बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही होता है भाई हिम्मत रखो सब ठीक होगा। वहीं दूसरे ने लिखा- सबको हंसाने वाला आज खुद रो रहा है। वहीं तीसरे ने लिखा-भाई ये क्या ही हो रहा है। पहले हार्दिक और अब चहल तलाक की संख्या इतनी बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications