चहल की जिंदगी में नई एंट्री? महवश को अनफॉलो करने के बाद डिनर पर किसी और हसीना संग पकड़े गए क्रिकेटर
Yuzvendra Chahal Shefali Bagga spotted: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि चहल और महवश ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन इस खबर के कुछ दिन बाद ही वो किसी और हसीना के साथ नजर आए है।

हाल ही में उन्हें 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली बग्गा के साथ डिनर के बाद बाहर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर एक बार फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
डिनर पर साथ दिखे शेफाली और यूजी
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में चहल काले रंग की शर्ट और नीली जींस पहने नजर आए, जबकि शेफाली ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों ने ना तो कैमरे को देखकर पोज दिया और ना ही किसी तरह का कोई रिएक्शन दिया, लेकिन उनकी यह अचानक मुलाकात लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी थी।
हालांकि, शेफाली बग्गा कैमरे के सामने जाने से कतरा रही थीं। जब पैपराजी ने शेफाली और युजवेंद्र चहल को साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा तो वो झेंपते हुए गाड़ी के अंदर बैठ गए।
यूजी और महवश ने किया अनफॉलो
यह स्पॉटिंग ऐसे समय में हुई है, जब चहल और आरजे महवश को लेकर भी नई अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसी के बाद से उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस पर अब तक किसी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीयरेंस पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी नए रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन घटनाओं ने चहल को एक बार फिर ट्रेंडिंग टॉपिक बना दिया है।
आरजे महवश का वीडियो वायरल
युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने के कुछ ही समय बाद आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह अपनी सोच और भावनाओं को खुलकर जाहिर करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में महवश कहती हैं कि अब वह किसी को समझाने, संभालने या बदलने की कोशिश नहीं करना चाहतीं। वह अपनी शांति, सेल्फ रेसपेक्ट और बाउंड्रीज को सबसे ज्यादा अहमियत देने की बात करती हैं। उनके मुताबिक, टॉक्सिक रिश्तों और बेवजह के इमोशनल स्ट्रेस से दूरी बनाना जरूरी है।
हालांकि महवश ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोग इस वीडियो को चहल से जुड़े हालिया इंस्टाग्राम घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके इस मैसेज को पसंद किया और इसे खुद के लिए खड़े होने का मजबूत संदेश बताया।
फिलहाल, चहल और महवश दोनों ही इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन इंस्टाग्राम अनफॉलो और वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। यह पूरा मामला एक बार फिर दिखाता है कि मशहूर हस्तियों की निजी ज़िंदगी हमेशा लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











