चहल ने कार में बैठ पी सिगरेट, शीशा खोल उड़ाया धुआं, फिर जो किया उसे देख लोग बोले- काटो चालान...

Yuzvendra Chahal Smoking Video viral: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल जो इस समय IPL की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि Yuzvendra Chahal IPL Team 'पंजाब किंग्स' टीम का हिस्सा हैं। IPL के अलावा युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। यूं तो उनके क्रिकेट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Yuzvendra Chahal

कार में बैठ कश मारते दिखे युजवेंद्र चहल

जी हां, हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चहल अपनी लग्जरी नीले रंग की कार में बैठे तेज ड्राइव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो में नोटिस किया जाता है कि वह कार में बैठकर सिगरेट की कश मारते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं युजवेंद्र चहल ने जलती सिगरेट कार से नीचे सड़क पर फेंक दी और कार की रफ्तार बढ़ाकर आगे निकल गए।

युजवेंद्र चहल का वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया लोग तो हैरान ही रह गए। लोगों ने जमकर युजवेंद्र चहल को ट्रोल किया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई है अभी कोई और होता तो पुलिस केस हो चुका होता। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब काटो चालान कहां गए अब सब लोग। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इसमें गलत क्या है अब कोई एंजॉय भी ना करे ये उसका स्टाइल है एंजॉय करने का। बता दें कि वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: yuzvendra chahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X