..................... Yuzvendra Chahal rumored girlfriend RJ Mahvash want these qualities in boyfriend - Hindi Filmibeat

Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को BF में चाहिए ये गुण ! बोलीं- बॉडी वाला लड़का नहीं पतला दुबला...

RJ Mahvash

RJ Mahvash Viral Video: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने कुछ समय पहले ही अपने चाहने वालों को इशारा किया था कि वह और धनाश्री वर्मा अलग हो रहे हैं। दोनों को तलाक के सिलसिले में फैमिली कोर्ट में भी देखा गया था।

इसके बाद बीते दिन स्टेडियम में युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आजे महवाश भी उनके साथ नजर आई थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। दोनों की तस्वीरें देखने के बाद धनाश्री वर्मा का एक क्रिप्टक पोस्ट भी वायरल हुआ था जिसमें वह महिलाओं को लेकर बात करती नजर आ रही है।

कैसे पसंद हैं आजे महवाश को लड़के
जब से युदवेंद्र चहल और आरे महवाश (RJ Mahvash) की फोटोज और वीडियो वायरल हुए हैं तब से आजे महवाश के कई नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में आरे महवाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड में होने वाले गुणों को लेकर बता करती नजर आ रही हैं। आजे महवाश का एक वीडियो खास चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि- 'लड़कियों को बॉडी वाले लड़कों से ज्यादा पतले दुबले लड़के पसंद आते हैं। आजे आगे कहती हैं कि हर किसी को बॉडीगार्ड नहीं चाहिए होता है। कोरियन एक्टर्स लड़कियों के बलबूते पर ही चल पाते हैं।'

आज भी लड़कियों को पसंद हैं पतले दुबले लड़के
आजे महवाश आगे कहती हैं कि 'जो बॉडी बनाकर इंस्टा पर फोटो डालते हैं। उसके डीएम खोलना-भाई टिप्स देदे वाले लड़के ही मिलेंगे। लड़कियां तो एक प्लेट मोमोज़ में बिक गईं। नहीं चाहिए उन्हें उबला अंडा और सब्जी।' आजे महवाश आगे कहती हैं कि 'लड़कियों को आज बॉडी वाले लड़कों से ज्यादा पतले दुबले लड़के ही पसंद आते हैं।'

Read more about: rj mahvash yuzvendra chahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X