क्रिकेट से दिल तक! लंदन में RJ Mahvash के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे Yuzvendra Chahal, वीडियो वायरल

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal relationship: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और रेडियो की क्वीन आरजे महवश आजकल सुर्खियों के सेंटर में हैं। वजह? लंदन की सड़कों पर साथ में चहलकदमी, सोशल मीडिया पर एक जैसी बैकग्राउंड वाली तस्वीरें और फिर वो वायरल वीडियो! जिसे लेकर अब फैंस पूछ रहे हैं-"भाईसाहब, चल क्या रहा है?"
वायरल वीडियो से खुली पोल
एक इंस्टाग्राम यूजर @travelshotsbyanna ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें चहल और महवश लंदन की गलियों में साथ घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और कैमरे की परवाह किए बिना साथ वक्त बिता रहे हैं। अब भई, अगर ये 'सिर्फ दोस्ती' है, तो ऐसी दोस्ती हर कोई चाहता है।
इंस्टा स्टोरी में छुपा 'स्पेशल' इशारा?
महवश ने चहल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा: 'आखिरकार यूके में बिना नकली लहजे वाले हिंदुस्तानी चेहरे के साथ शूट हो गया।' उन्होंने लिखा कि कोई लड़का चहल से उनका स्किनकेयर रूटीन पूछ रहा था और युजी शर्मा रहे थे।
कपिल शर्मा के शो में भी हुआ खुलासा?
नेटफ्लिक्स पर चल रहे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में चहल हाल ही में क्रिकेटर ऋषभ पंत और कोच गौतम गंभीर के साथ नजर आए। जब कीकू शारदा ने उन्हें चिढ़ाते हुए पूछा, 'कौन है वो लड़की?', तो चहल ने भी बिना बॉल टर्न किए कहा- 'इंडिया जान चुका है, 4 महीने पहले।' बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि ये सीधा इशारा महवश की तरफ था।
धनश्री से तलाक के बाद शुरू हुई नजदीकियां?
युजवेंद्र और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने मार्च 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। इसके कुछ समय बाद ही चहल और महवश को साथ-साथ देखा जाने लगा। आईपीएल 2025 के दौरान, महवश लगभग हर मैच में पंजाब किंग्स के साथ देखी गईं। स्टेडियम में स्टैंड से लेकर टीम मीटिंग्स तक, हर जगह उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी कि इनके बीच कोई खिचड़ी तो नहीं पक रही?
रिलेशनशिप कन्फ्यूजन
हालांकि दोनों ने अब तक खुलेआम अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है, लेकिन वीडियो, इंस्टा स्टोरीज और चहल के इशारे ये तो साफ बता रहे हैं कि "कुछ तो चल रहा है!" अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों जल्द अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे या फैंस को अभी और चिढ़ाया जाएगा?


Click it and Unblock the Notifications












