'शादी के 2 महीने बाद दिया धोखा' धनश्री के आरोप पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे नाम से चल रहा घर!'

Yuzvendra Chahal responds to Dhanashree: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, धनश्री ने हाल ही में अमेजन एमएक्स प्लेयर के शो 'राइज एंड फॉल' में एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया।
उन्होंने दावा किया कि शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही उन्होंने चहल को चीटिंग करते हुए पकड़ लिया था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा शुरू हो गई।
चहल ने दिया पहला बयान
अब पहली बार युजवेंद्र चहल ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि ये सभी आरोप गलत हैं और उनके जीवन में अब इस बात की कोई जगह नहीं है। चहल बोले- 'मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही चीट करता, तो रिश्ता इतने साल कैसे चलता? मेरे लिए ये चैप्टर खत्म हो चुका है। मैं आगे बढ़ चुका हूं और बाकी लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए।'
'चार साल छह महीने तक चला रिश्ता'
चहल ने कहा- 'अगर दो महीने में धोखा हुआ होता तो कोई रिश्ता इतने साल तक नहीं टिकता। मैंने अतीत को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन कुछ लोग आज भी उसी में फंसे हुए हैं। कई लोग अब भी मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका घर मेरे नाम से ही चल रहा है, लेकिन मुझे अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
सिंगल हैं युजवेंद्र चहल
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी रिलेशनशिप में हैं, तो चहल ने साफ कहा कि वो फिलहाल सिंगल हैं और शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनका नाम आरजे महविश के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन दोनों ने ही इन अफवाहों को कई बार गलत बताया है।
चहल ने कहा कि अब वो पूरी तरह से अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और जिंदगी में नया सफर शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने बीते विवादों से पूरी तरह दूर हो चुके हैं और अब सिर्फ अपने गेम और फ्यूचर पर फोकस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











