Kis Kisko Pyaar karoon 3 के पोस्टर में धनश्री, महावश, शेफाली संग दिखे चहल, फोटो देख क्रिकेटर बोले- दो और हैं..
सोशल मीडिया पर जब से एआई जनरेटेड फोटो या वीडियो का ट्रेंड शुरू हुआ है तभी से लोग इसे इस्तेमाल करना और इस पर अपने रिएक्शन देना काफी पसंद करते हैं। ऐसा ही एक एआई जेनरेटेड पोस्टर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर युजवेंद्र चहल भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते है कि क्या है इस पोस्टर में ऐसा जिसने मजबूर कर दिया युजवेंद्र चहल को कमेंट करने पर...

कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है चहल का नाम
यूं तो आए दिनों भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी वह अपने तलाक की वजह से सुर्खियों में रहते हैं तो कभी अपनी निजी जिंदगी और अफेयर्स की अफवाहों की वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं। बता दें कि धनाश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का काफी लोगों के साथ नाम जोड़ा जाता रहा है। हाल ही में युजवेंद्र चहल और बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से साथ बाहर निकलते देखा गया था जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं इससे पहले चहल का नाम RJ महावश के साथ जोड़ा गया था लेकिन जब से दोनों लोगों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है तभी से उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैलीं, लेकिन फिलहाल तो चहल का एक एआई पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस पोस्टर को देख खुद चहल भी हैरान रह गए हैं।
युजवेंद्र चहल ने किया कमेंट
इन दिनों युजवेंद्र चहल अपने ए आई पोस्टर की वजह से चर्चाओं में हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि चहल फिल्म के पोस्टर 'किस किसको प्यार करूं 3' की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस पोस्टर में युजवेंद्र चहल के साथ धनाश्री वर्मा , RJ महावश और शैफाली बग्गा उनके साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही यह पोस्टर आया इसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। वहीं इस पोस्टर पर चहल का भी कमेंट देखने को मिल रहा है। युजवेंद्र चहल कमेंट में लिखते हुए लिखते हैं कि '2-3 रह गई हैं एडमिन, अगली बार और अच्छे से रिसर्च करना' वहीं इस पोस्टर पर लोगों के भर-भर कर कमेंट भी आ रहे हैं एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि- क्या ही जबरदस्त पोस्टर बनाया है अब इसका ट्रेलर भी जल्दी जारी करो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- सुपर हिट जाएगी ये फिल्म तो।


Click it and Unblock the Notifications











