..................... Yuzvendra chahal is not only a cricketer he is also an Income Tax Inspector, know the monthly salary - Hindi Filmibeat

क्रिकेटर ही नहीं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर भी हैं युजवेंद्र चहल, महीने में पाते हैं इतनी सैलरी

Yuzvendra chahal

Yuzvendra chahal is also an Income Tax Inspector: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं।

चहल और धनाश्री के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पिछले साल जहां हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक हुआ था वहीं अब धनाश्री और चहल के तलाक की खबर सुन फैन्स को झटका लगा है।

सरकारी ऑफिसर हैं चहल
ऐसे में सभी लोग युजवेंद्र चहल के बारे में जमकर सर्च कर रहे हैं। हर कोई युजवेंद्र चहल के बारे में जानना चाह रहा है। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं हैं बल्कि उच्च पद पर सरकारी ऑफिसर भी हैं। युजवेंद्र चहल ने खुद ही अपनी सरकारी नौकरी का खुलासा किया था। बता दें कि युजवेंद्र चहल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उच्च पद पर हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी करते हैं। जिससे उन्हें काफी अच्छी सैलरी मिलती है।

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं चहल
हालांकि अभी तक चहल ने अपनी सैलरी का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को 4600 ग्रेड पे के हिसाब से मिलता है। बता दें कि युजवेंद्र चहल को यह नौकरी खेल कोर्ट के तहत मिली है। वैसे एक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 के बीच होती है।

शादी के चार साल बाद रिश्ते में आई दरार
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के चार साल पूरे होने पर भी दोनों ने एक दूसरे को शादी की बधाई नहीं दी थी। दोनों ने ही इस बार सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था जिसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल नोट नहीं शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X